Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 30, 2024

द्वारिका मंडप पर हुआ दीपावली मिलन समारोह

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। नगर के द्वारिका फार्म मंडप पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंडप के सहयोगी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि दीपावली त्यौहार सभी को भाईचारे से मनाना चाहिए इससे क्षेत्र की पहचान होती है। दीपावली में गरीब अमीर अपने सुख शांति के लिए पूजा अर्चना करते हैं, सभी धर्म को ऐसे त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जयकुमार नारंग ने कहा कि दीपावली त्योहार सभी को आपसी भाईचारे से मनाना चाहिए क्योंकि यह तोहार हर खुशी और शांति का त्यौहार है गरीब और अमीर को खुशी होती है ऐसे त्योहारों से क्षेत्र की पहचान होती है ऐसे त्योहारों से क्षेत्र में भाईचारा कायम होता है इसलिए ऐसे त्योहारों पर सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए लेना चाहिए तभी देश आगे बढ़ेगा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम ने किया कार्यक्रम में उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी व मंडप के प्रबंधक मोनू त्यागी ने आए हुए अतिथियों को शाल उढाकर सम्मानित किया कार्यक्रम में पत्रकार शाहिद सैफी रियाजुल अनुज त्यागी प्रमोद त्यागी नरेश गुर्जर नरेंद्र त्यागी परवीन अंशुल त्यागी विपिन त्यागी संजय वाल्मीकि गौरव त्यागी खातून रशीदुद्दीन अनिल रोहिल्ला राहुल समीर बृजेश बबल नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here