नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने प्रमुख समाज सेवी हाजी इमरान त्यागी को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हर्ष प्रकट किया। इस मौके पर श्री तितौरिया ने हाजी इमरान त्यागी को यूनियन के विस्तार व प्रचार प्रसार हेतु पूरे प्रदेश का दौरा कर सभी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को जोड़कर 30 दिन में कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।
इन्होंने दी बधाई
राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, देव नागर, प्रदेश महासचिव आदेश राठी, काशिफ मंसूरी, जिलाध्यक्ष अंकुर चपराणा, महानगर अध्यक्ष विकास ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष ललित विकल, युवा मण्डल अध्यक्ष आशिष प्रधान, एड0 कपिल राज शर्मा, सरदार अमनदीप सिंह, मनोज जैन, डा. संजीव अग्रवाल, शरद तुरैहा, दीपांशु तितौरिया, रहीस अल्वी, सुमित सिंह, ललित मुंडे, विपुल सिंह, पिंकी पबरसा, अर्चना अहलावत आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment