Sunday, October 13, 2024

भरत मिलाप में 17 डोले, 6 झांकी और 6 बैंड होंगे आकर्षण का केंद्र

 


राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। भरत मिलाप विशाल शोभा यात्रा एवं भव्य मेला समिति संबंध शहर रामलीला कमेटी द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई, जिसके अनुसार सोमवार को भरत मिलाप होगा।

अध्यक्ष विनीत गोयल ने बताया, मेरठ के इतिहास में यह अब तक का सबसे विशाल भरत मिलाप होगा। मुख्य संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि पहली बार मेरठ में भव्य भरत मिलाप में 17 डोले छह झांकी और 6 बैंड होंगे। महानगर के उपनगर क्षेत्र ब्रह्मपुरी माधवपुरम में यात्रा निकलेगी, दोपहर से ही भंडारा आरंभ होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मनीष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, महामंत्री जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अमन सिंघल, संयोजक एडवोकेट प्रवीण कुमार, अनिल वर्मा, दीपक राजपूत, विशाल वर्मा, अनुपम अरोड़ा, सुमित बंसल आदि उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस ने भी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment