Sunday, October 13, 2024

अमेजन बिजनेस ने कॉरपोरेट गिफ्टिंग स्टोर पर दर्ज की 134 प्रतिशत की वृद्धि

 


नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। भारत में फेस्टिव सीजन व्यवसायों के लिए अपने चैनल भागीदारों के साथ संबंधों को मजबूत करने, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और सह-कर्मियों के साथ जश्न मनाने का एक बहुत महत्वपूर्ण समय होता है।

सुचित सुभाष (डायरेक्टर, अमेजन बिजनेस) ने कहा, इस महत्वपूर्ण कॉरपोरेट जरूरत को पूरा करने के लिए भारत के प्रमुख बी2बी ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमजेन बिजनेस ने एक समर्पित कॉरपोरेट गिफ्टिंग स्टोर की शुरुआत की है, जहां उपहार विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ 8,500 से अधिक जीएसटी-सक्षम उत्पाद शामिल हैं, जो पूरे भारत के व्यवसायों के साथ मजबूती से जुड़ गया है। यहां मिक्सर ग्राइंडर और जूसर सबसे अधिक उपहार में दिए जाने वाले आइटम के रूप में उभरे हैं। इसमें पिछले साल की तुलना में 5.5 गुना वृद्धि देखने को मिली है। वहीं इसके बाद कुकर जैसे अन्य रसोई के सामान आते हैं, जहां 3 गुना ग्रोथ देखने को मिली है। उन्होंने कहा, इस त्योहारी सीजन में हमारे कॉरपोरेट गिफ्टिंग स्टोर की उल्लेखनीय वृद्धि पूरे भारत में ई-खरीद को तेजी से अपनाने को उजागर करती है। यह वृद्धि ऑनलाइन गिफ्टिंग की सुविधा और मॉडर्न बिजनेसेस की बढ़ती जरूरतों दोनों को दर्शाती है।

No comments:

Post a Comment