नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व शांति दिवस के अवसर संस्था द ग्रोइंग पीपल, नगर निगम तथा मेरठ छावनी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक मानव श्रृंखला का निर्माण शनिवार को औघड़ नाथ मंदिर से शुरू हुआ। जो भैंसाली ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। शहीद स्मारक महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सभी स्कूली छात्रों को शपथ ग्रहण कराई।
इस दौरान छात्रों की ओर से एक पत्र संयुक्त राष्ट्र संघ को भेजा जाएगा, जिसमें दुनिया में चल रहे युद्धों को रोकने की अपील की जाएगी। कार्यक्रम में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेरठ छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर हरपाल सिंह जीटीबी स्कूल के प्रिंसीपल डा0कर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment