Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 21, 2024

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन व रेड ने जीते मैच

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में चल रहे 13वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले हुए। इनमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड और ग्रीन ने अपने मैच जीते। 

पहले मैच में ऋषभ जूनियर ग्रीन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। इसमें उत्तम ने 47, अर्णव ने 45, अर्थव मिश्रा ने 37 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अब्दुल सुभान ने तीन, हिदायत व मन्नत को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर ग्रीन की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और दो विकेट से मैच जीता। इसमें फैज ने 38, मन्नत ने 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उवेश ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अब्दुल सुभान व हिदायत को उज्जवल यादव ने दिया। 

दूसरे मैच मैच में ऋषभ एकेडमी रेड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसमें विहान ने 37, फैजान ने 34 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आदि व शौर्य को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें शोएब ने 33 रन, उत्सव ने 30 रनों का योगदान दिया। रेड ने23 रनों से जीत प्राप्त की। 

आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज रविवार को 7 से 10 वर्ष के ग्रुप में अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here