एमपी फाउंडेशन ने किया गुरुजनों का सम्मान
नरेश उपाध्याय
नित्य संदेश, मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर एमपी फाउंडेशन और ग्लोब मीडिया की संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ में गुरुजनों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षकों के कंधों पर देश की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसलिए शिक्षक पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति एक बच्चे को शिक्षित करने का संकल्प ले, ताकि देश से अशिक्षा का अंधकार दूर हो सके।
गुरुवार को माल रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में यह समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। अन्य अतिथियों में सहोदय के अध्यक्ष एवं मेरठ सिटी पब्लकि स्कूल के प्रबंधक राहुल केसरवानी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सह मण्डलीय विद्यालय निरीक्षक मेरठ मण्डल सुनील कुमार भड़ाना, कर्नल ओंकार शर्मा, चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कालेज, माछरा के प्राचार्य डा. सतीश शर्मा, आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक मयंक अग्रवाल और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कवलजीत सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षत वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डा. डा. किरण सिंह ने एवं संचालन जनहित इंटर कालेज श्यामपुर जट्ट के प्रधानाचार्य डा. जितेंद्र कुमार त्यागी ने किया। समारोह में करीब सौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल ने शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को कम से कम एक ऐसे बच्चे को शिक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए जिसका परिवार उस बच्चे की शिक्षा पूरी कराने में सक्षम नहीं है। शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। इसलिए यदि हम ऐसा करेंगे तो देश से शिक्षा का अंधकार दूर हो जायेगा। आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक मयंक अग्रवाल ने कालेज परिवार में इस आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा और समाजिक कार्यों के लिए आईआईएमटी ग्रुप हमेशा तत्पर है। हमारा संकल्प है कि समाज से अशिक्षा दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सहोदय के अध्यक्ष एवं मेरठ सिटी पब्लकि स्कूल के प्रबंधक राहुल केसरवानी ने कहा कि शिक्षित समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है, इसलिए हमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सह मण्डलीय विद्यालय निरीक्षक मेरठ मण्डल सुनील कुमार भड़ाना ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर देश की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए। कर्नल ओंकार शर्मा ने कहा कि शिक्षक देश का भविष्य बनाने वालों का भी भविष्य बनाते हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी अन्य लोगों से अधिक होती है।
द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कवलजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने स्कूलों में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की हुई है लेकिन समृद्ध लोग धोखाधड़ी कर गरीबों का प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं और गरीबों के अधिकारों का हनन करते हैं। यह प्रवृत्ति रोकनी होगी। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डा. किरण सिंह ने शिक्षक दिवस एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अन्य देशों में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के बारे में भी जानकारी दी।
प्राचार्य डा. सतीश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य दुलीचंद उपाध्याय, जगतवीर सिंह जगन्नाथ, योगी जगशरण ‘सुलभ’, कवि चंद्रशेखर मयूर, राजीव शर्मा ‘गंभीर’ आदि ने काव्यपाठ किया एवं अपने विचार रखे। द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कवलजीत सिंह और कार्यक्रम के संयोजक नरेश उपाध्याय ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इससे पहले सभी अतिथियों ने मां सरस्वती एवं डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। डा. जितेंद्र कुमार त्यागी ने एमपी फाउंडेशन एवं ग्लोब मीडिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था समय-समय पर शिक्षा, समाजसेवा एवं पर्यावरण से जुड़े आयोजन कराती रहती है।
समारोह में तीन पुस्तकों का विमोचन
मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ में तीन पुस्तकों ‘मेरा मेरठ मेरी नौचंदी’, ‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ और प्राथमिक विद्यालय समयपुर की सहायक अध्यापिका प्रीति तोमर द्वारा रचित बाल कविताओं की पुस्तक ‘मीना की कविताओं’ का विमोचन किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों ने पुस्तकों का विमोचन करते हुए उनकी सराहना की और उनके लेखकों एवं संपादक मंडल को बधाई दी।
समारोह में इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ में करीब सौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जिजमाना की प्रधानाध्यापिका एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त डा. कौसर जहां, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला मंत्री डा. सविता शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, जाकिर हुसैन दिल्ली कालेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी कु. स्वर्णिका, कु. अपर्णा, आईआईएमटी यूर्निवर्सिटी, गंगानगर के डा. नरेंद्र मिश्रा, डा. संजीव मिश्र, विशाल शर्मा, प्रधानाचार्य, जनहित इंटर कालेज, श्यामपुर जट्ट डा. जितेंद्र कुमार त्यागी, कमलेश चंद शर्मा, प्रबंधक सीबीएस इंटर कालेज, फतेहपुर नारायण निशांत त्यागी, प्रधानाचार्य आनंद कुमार सैनी, सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा पूनम त्यागी, प्राचार्य केवी कालेज, माछरा डा. सतीश शर्मा जी, डा. विजय उमराव, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व मजिस्ट्रेट डा. हरिश्चंद शर्मा, कवि एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय राजीव शर्मा उर्फ राजा ‘गंभीर’, प्रधानाचार्य पब्लिक स्कूल शोल्दा योगी बिजेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय समयपुर की सहायक अध्यापिका प्रीति तोमर, रचना, शिवांगी, हिमांशी, आयुषी, इंटर कालेज मऊखास के शिक्षक अभय तोमर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता रानी, वरिष्ठ पत्रकार कुमार समीर, प्रबंधक, गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल कवलजीत सिंह, वरिष्ठ शिक्षक, संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी, कालीचरण उपाध्याय, राजपाल सिंह, विकास कुमार, कुंजन शर्मा, रेखा सैनी, अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ एकता मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पना त्यागी, सुशीला जैनर, कंचन गर्ग, सीमा गोयल और चंचन गुलाटी आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment