रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के गांधारी सरोवर में स्व बूंदी पहलवान की याद में छठ भादो पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने एक से बढ़कर एक जोर लगाकर अपना दम कम दिखाते हुए बाजी मारी।
विशाल दंगल के आयोजन संदीप चंपत ने अपने पूर्वजों की याद में दंगल कराकर आए हुए अतिथियों का आभार करते हुए शाल उड़ाकर सम्मानित किया। दंगल के रेफरी गुलजार, जयवीर, रूपचंद पहलवान रहे। दंगल कुशल संचालन समाजसेवी रामनारायण शर्मा ने करते हुए लोगों को दंगल की महत्व बताई। दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर, गुल्लू प्रधान, पूर्व अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने पहलवानों को हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। विशाल दंगल मे चौधरी सुंदर सिंह, नवनीत त्यागी, कपिल वाल्मीकि, बबलू आनंद, राजेश, सत्येंद्र गुर्जर, डॉक्टर इंतजार सैफी, आदेश सभासद, रामकुमार नागर, सौरभ आदि का सहयोग रहा। दगल पहलवानों में केशव, कश्मीर, आलोक, शेखर, नैतिक, वंश, अंश, कार्तिक, अलका तोमर अर्जुन अवार्ड, आदि पहलवान रहे। भूरा शाहपुर दिल्ली स्टेडियम मुजफ्फरनगर आदि शामिल होकर एक से बढ़कर एक दो पेज की कुश्ती लड़े।
No comments:
Post a Comment