शीरी अंसारी
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई द्वारा आयोजित फिजिक्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार एवं प्रशांत शर्मा रहे। जिन्होंने फिजिक्स जैसे विषय को कैसे आसान बनाया जा सकता है, जैसे प्रमुख बिंदुओं पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला तथा बताया कि एक शिक्षक को टीचिंग को किस तरह से रोमांचकारी बनाना चाहिए जिससे वो बच्चे के अंदर सब्जेक्ट के प्रति रूचि पैदा कर सके। फिजिक्स जैसे विषय को व्यवहारिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से जहां तक सम्भव को समझाना चाहिए। एक अच्छे शिक्षक के लिए विषय की व्याख्या करने के लिए पूर्व पाठ-योजना का बना होना अति आवश्यक है। एक अच्छा प्रश्न पत्र कैसे बनाया जाना चाहिए एवं प्रैक्टिकल को लैब में किस प्रकार से कराया जाना चाहिए आदि मुख्य बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। आज के इस आधुनिक युग में बच्चें किस प्रकार के तनाव से झूझ रहे है इसका तनाव को दूर करने का हल भी हम टीचर्स द्वारा ही निकाला जा सकता है ताकि बच्चें फिजिक्स जैसे विषय को आनंद लेकर पढ़ सके। लगभग 40 स्कूलों के अध्यापकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। जिसमें रिसोर्स पर्सन ने कार्यशाला में आए अध्यापकों से विभिन्न प्रकार की सबजेक्ट बेस्ड एक्टिीविटी भी करवाई। दो दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
प्रधानाचार्य डॉ० कर्मेन्द्र सिंह ने वर्कशॉप मे आए रिसोर्स पर्सन श्री दीपक कुमार एवं प्रदीप शर्मा एवं सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चें देश का भविष्य है और एक शिक्षक होने के नाते हमें अपने देश के भविष्य को उज्जवल बनाना है तथा विषय को व्यवहारिक एवं रोचक बनाना है।
No comments:
Post a Comment