Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 22, 2024

पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता की शपथ ली

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024" के अर्न्तगत एसएसपी डा. विपिन ताडा द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स एवं अंतरिक्ष जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र कुमार मिश्र की उपस्थिति में पुलिस ला, यातायात व डायल-112 में नियुक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी

समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस लान के आवासीय कालोनी /अनावासीय भवनों में बैरिक ग्राउण्ड सड़कें, नाली, छत आदि सम्पूर्ण परिसर की साफ सफाई की। "स्वच्छता पखवाडा" के अन्तर्गत प्रतिदिन अभियान चलाकर साफ-सफाई करा जाने तथा हम सबके जीवन में साफ-सफाई के अत्यन्त जरूरी कर्तव्य को भली भॉति समझाकर नियमित रूप से साफ-सफाई कि जाने हेतु निर्देशित किया गया अपने आस पास के समस्त व्यक्तियों से नियमित रूप से साफ-सफाई करा जाने को दृढ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम से सम्बन्धित समस्त व्यवस्था पुलिस लान में प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह द्वारा पूर्ण करायी गयी।



पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मेरठ के सभी थानों/चौकियों/शाखाओं में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई में सहभागिता की गयी तथा वृहद स्तर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता शपथ ली गई

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here