शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी, आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था।
बताया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने कोई कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में घटना की चर्चा ने जोर पकड़ा तो पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है, सिक्योरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम को किशोरी का शव घर में प्रथम ताल पर फंदे से लटका मिला, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, बताया जा रहा है कि सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने कुछ भी कार्यवाही करने से मना कर दिया, और शव पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इसी बीच पता चला कि किशोरी का दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । आरोप है की युवक ने किशोरी की एक अश्लील वीडियो बनाई थी और उसे अपने साथियों के साथ मिलकर वायरल कर दिया। आरोप है कि इसी वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।
बताया जा रहा है कि किशोरी इसी बात से परेशान थी और उस ने आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि वीडियो गांव के कुछ लोगों के पास भी पहुंची थी, मामला परिजनों तक पहुंचा तब कोई शिकायत नहीं की। इसी दौरान किशोरी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था, शुक्रवार शाम को पिता ड्यूटी से घर आए तो बेटी का शव फांसी पर लटका मिला।
वही शनिवार को किशोरी के पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी और बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया , इसके बाद लोहिया नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया ,पिता ने तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें लिखा है कि उनकी पुत्री की उम्र 17 वर्ष है किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो वायरल की गई जिससे परेशान होकर 20.9.2024 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया, एक आरोपी अंकुर को गिरफ्तार किया है और दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे पूछताछ की गई थी, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment