पंडित मुरलीधर शर्मा
नित्य संदेश, हापुड़। कांग्रेस नेता राहुल शर्मा की माताजी हँसा शर्मा का 78 वर्ष की अवस्था में शनिवार को निधन हो गया। राहुल शर्मा ने बताया है कि उनकी माताजी लंबे अरसे से काफी बीमार चल रही थी। जिसके चलते शनिवार को उनकी माताजी का आकस्मिक निधन हो गया।
शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल शर्मा की माताजी के आकस्मिक निधन पर अपना गहन दुख जताया हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदन व्यक्त की हैं। रविवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान माता मोहल्ला से अंतिम यात्रा ब्रजघाट के लिए प्रस्थान हुई। जहां उनके बड़े बेटे और कांग्रेस नेता राहुल शर्मा और छोटे बेटे अमन शर्मा ने अपनी माताजी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, अमित अग्रवाल (LG वाले), कांग्रेस के मीडिया प्रभारी/महासचिव गौरव गर्ग, अमित सैनी, भाजपा सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, व्यापारी नेता तुक्की राम गर्ग, सपा नेता ललित शर्मा, अमित शर्मा (टोनी), अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विक्की शर्मा, डॉक्टर करुण शर्मा, प्रणव आर्य, भरतलाल शर्मा, मोहम्मद खालिद खान, निसार खान, आकाश त्यागी, मनोज शर्मा, मयंक अग्रवाल, शोभित कंसल, यशपाल ढिलौर, विनोद कर्दम, सचिन कुमार, अनूप कर्दम, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, शिवम, नरेश चंद शर्मा आदि लोगों ने कांग्रेस नेता की माताजी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
No comments:
Post a Comment