Sunday, September 15, 2024

घर बचाने के लिए पिता ने ही किया था पुत्र प्रवेश का कत्ल

 


-मृतक के गलत आचरण व व्यवहार से परिवार था दुखी, तमंचा बरामद

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रविवार को पुलिस ने थाना रोहटा क्षेत्र में हुए प्रवेश हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आलाकत्ल तंमचा व कारतूस को बरामद किया है। हत्याकांड को अंजाम पिता ने ही दिया था। सामने आया कि मृतक की आदतें खराब थी और उसने पिता पर ही तमंचा तान दिया था।

बतादे कि गत 12/13 सितंबर की रात्रि में मृतक प्रवेश कुमार पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम मिर्जापुर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि घटना के समय मकान के बरामदे में एक चारपाई पर पिता नन्दकिशोर, दूसरी चारपाई पर मृतक की छोटी बहन, एक चारपाई पर मृतक की दादी व एक चारपाई पर मृतक प्रवेश सो रहे थे। मृतक के पिता नन्दकिशोर द्वारा आस-पडोस के लोगों को हल्ला करके बताया कि छत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर प्रवेश की हत्या कर दी गयी है। पुलिस द्वारा मौके पर गहनता से की गयी जांच, आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज, फील्ड यूनिट की जांच से मृतक के शरीर पर लगी गोली व मृतक के पिता द्वारा बतायी गयी बातों में स्पष्ट रूप से भिन्नता पायी गयी।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गौतम ने बताया, जांच के दौरान सामने आया कि नन्दकिशोर द्वारा पूर्व में बेचे मकान से प्राप्त पैसों को मृतक प्रवेश द्वारा बरबाद कर दिया था और गलत आचरण व व्यवहार के कारण उसका पिता नन्दकिशोर काफी कुपित रहता था। अभी कुछ दिन पहले मृतक द्वारा अपने पिता पर तमंचा लगा दिया था। जिससे मृतक के पिता काफी क्षुब्द व काफी परेशान होकर कोई रास्ता ना दिखायी देने और घर को बिगडता देख घटना वाले दिन शाम के समय पुत्र द्वारा बत्तमीजी करने पर मन में यह ठान लिया था कि घर को बचाना है तो इसको मार दिया जाए, जिस पर अभियुक्त नन्द किशोर द्वारा अपने पुत्र प्रवेश के सिर व सीने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।



पिता नन्द किशोर को हिरासत में लेकर सभी तथ्यों व साक्ष्यों को दिखाकर बात की गयी तो नन्द किशोर द्वारा अपने पुत्र की हत्या करने का जुर्म इकबाल कर लिया गया। अभियुक्त की निशादेही पर मकान में छुपाए गए तमंचा व कारतूस व पहने कपड़े जिन पर रक्त लगा था। पुलिस द्वारा बरामद किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर बाद में एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया।

No comments:

Post a Comment