Sunday, September 15, 2024

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सामाजिक, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए स्थायी इंजीनियरिंग समाधानों में देगा सहयोग: इं. प्रवीण कुमार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दी इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया), मेरठ लोकल सेंटर एवं सर छोटू राम इन्स्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 57वें अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। देश के महान इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस को पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के अभिनन्दन के साथ हुआ। दी इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स, मेरठ सेंटर के चेयरमैन ई. आरपी अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। मानद सचिव ई. एससी मित्तल ने सर एमवी के जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों पर एक प्रस्तुति दी। निदेशक प्रोफेसर नीरज सिंघल के प्रतिनिधि के रूप में सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस वर्ष का अभियंता दिवस का थीम ड्राइविंग सस्टेनेबिलिटी विद इंजीनियरिंग सोल्यूशंस एड्रेसिंग द लेटेस्ट ए आई ड्रिवन टेक्नोलॉजीज रहा। इस विषय पर ई. प्रवीन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, आईटी तथा ई. राकेश कुमार पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, रउफक ने अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स इंडिया के सदस्यों तथा रउफक के शिक्षकों और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दी इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स इंडिया के मानद सचिव ई. एससी मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment