मेरठ। पैरा ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर प्रीति पाल के मेरठ आगमन पर स्वागत किया गया। हरवीर सिंह पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा) के नेतृत्व में पाल महासभा मेरठ एवं युवा पाल महासभा मेरठ ने भूड़ बराल मेट्रो स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। स्मृति चिन्ह देकर एवं फूल बरसाकर प्रीति पाल का अभिनंदन किया। कृपाल सिंह, तपेश पाल, सत्य प्रकाश पाल, दीपक पाल, राजेंद्र पाल, धर्मेंद्र पाल, उमाशंकर पाल, बॉबी पाल, सूबेदार हरपाल सिंह, चमन सिंह पाल,वेदपाल, प्रवीण पाल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नित्य संदेश ब्यूरो
No comments:
Post a Comment