Wednesday, September 25, 2024

जिलाधिकारी ने गांधी जयंती पर्व मनाए जाने के संबंध में की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर्व मनाए जाने के संबंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में महात्मा गांधी जयंती पर्व मनाए जाने से पूर्व तैयारी किए जाने हेतु उपस्थित आगुंतकों से सुझाव मांगे गए।

इस अवसर पर महानगर व जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सुझाव दिये गये। कहा कि सभी कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 06.30 बजे गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जायेगी जो नौचंदी, इंदिरा चौक, बुढाना गेट होते हुये शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गांधी जयंती के अवसर पर मेरठ महानगर में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment