Wednesday, September 25, 2024

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका के बिन्दुओं पर की समीक्षा बैठक

 




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड अनुश्रवण पुस्तिका के बिन्दुओं पर बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, पर्यटन, मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियो की उपस्थिति, निराश्रित गौवंश, ग्रामीण स्टेडियम तथा ओपन जिम का निर्माण, सेतु निगम, पारिवारिक लाभ योजना, नई सड़कों का निर्माण, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, बीसी सखी, दिव्यांग पेंशन, आपरेशन कायाकल्प, निपुण परीक्षा आंकलन, पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि की समीक्षा कर योजनाओं में और प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, ज्वाइंर्ट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment