नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित गृह विज्ञान विभाग में चल रहे नेशनल न्यूट्रीशन वीक के अर्न्तगत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूट्रीशन क्वीज, स्तनपान की महत्ता पर नुक्कड़ नाटक, डायट काउन्सलिंग कैम्प एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एमएससी गृह विज्ञान, एमए गृह विज्ञान एवं बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने उपचारात्मक आहार द्वारा विभिन्न रोगों से बचने के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक किया। समन्वयक प्रो. बिन्दु शर्मा ने बताया कि कैसे पौष्टिक एवं सन्तुलित आहार का उपयोग कर हम अपने आप को स्वस्थ्य रख सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. निधि चौधरी, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. इरम मुमताज, नेहा शर्मा, इति सिंघल एवं समस्त कर्मचारी गिरिराज, प्रमोद कुमार, राजू आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment