Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 8, 2024

मेरठ शहर में "भव्य रामलीला" का आयोजन 01 अक्तूबर से

मयंक अग्रवाल 
नित्य संदेश, मेरठ। क्रान्ति धरा भूमि पर श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा एवं श्री रामलीला कमेटी ( पंजीकृत ) शहर द्वारा "भव्य रामलीला" का आयोजन 01 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होने जा रहा है। 

आज श्री रामलीला कमेटी ( पंजीकृत ) मेरठ शहर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ( राधा गोविन्द मण्डप ) एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य संयोजक जीमखाना मैदान राकेश शर्मा ( पूर्व पार्षद माधवपुरम ) ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल को सर्किट हाऊस मेरठ में जाकर स्नेह भरा निमंत्रण पत्र भेंट किया। साथ ही साथ उर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर को उनके कार्यालय पर निमत्रण दिया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, अमित कुमार गुप्ता, मयंक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here