Tuesday, October 13, 2026

ऊर्जा भवन में MD ने की जनसुनवाई, 20 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में आज प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें मेरठ, हापुड़, बागपत से आए 20 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं।


जनसुनवाई में रोहटा रोड निवासी सुनील कुमार की सोलर कनेक्शन व यूनिट एडजस्टमेंट की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं पंचवटी एनक्लेव निवासी आशुतोष गोयल के बिजली बिल में पते की गलती को अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला ने तत्काल ठीक कर संशोधित बिल उपलब्ध कराया। रोहटा रोड जवाहर नगर निवासी सीमा की अधिक बिल की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान निदेशक आशु कालिया, संजय जैन, स्वतंत्र कुमार तोमर, एनके मिश्र सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment