Wednesday, October 7, 2026

राजकीय ITI साकेत में हुआ 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज', छात्रों ने दिखाए इनोवेटिव मॉडल


सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन; 5 राजकीय संस्थानों समेत IIMT, शोभित, विद्या, दीवान, MIET ने किया प्रतिभाग

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज राजकीय आईटीआई साकेत, मेरठ में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनपद में संचालित समस्त राजकीय आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज / विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने तैयार किए गए वर्किंग मॉडल प्रोजेक्ट और इनोवेटिव आइडियाज का प्रस्तुतीकरण किया। आईटीआई के नोडल प्रिंसिपल संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईआईएमटी, शोभित, विद्या विश्वविद्यालय, दीवान, एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, आरजी महाविद्यालय तथा दौराला एवं मवाना पॉलिटेक्निक के साथ जनपद के 5 राजकीय संस्थानों ने प्रतिभाग किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर सिंह पाल, विशिष्ट अतिथि महानगर उपाध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महानगर मंत्री सुशील प्रजापति मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागी संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया और नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो कैटेगरी में रखी गई थी - (1) वर्किंग मॉडल प्रोजेक्ट और (2) इनोवेशन आइडियाज।

जूरी ने किया विजेताओं का चयन

विजेता-उपविजेता का चयन जूरी समिति द्वारा किया गया, जिसमें संयुक्त निदेशक आईटीआई डॉ. नरेश कुमार, सहायक निदेशक सेवायोजन शशि भूषण उपाध्याय, नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार, प्रोफेसर विकास भारद्वाज, उद्योग प्रतिनिधि अजयवीर गर्ग एवं नवरत्न सैनी शामिल रहे।

परिणाम -
प्रोजेक्ट वर्ग में -
प्रथम - दीवान इंजीनियरिंग कॉलेज
द्वितीय - राजकीय आईटीआई साकेत
तृतीय - एमआईईटी कॉलेज

इनोवेशन आइडियाज वर्ग में -
प्रथम - आरजी पीजी कॉलेज
द्वितीय - दीवान इंजीनियरिंग कॉलेज
तृतीय - आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और नवाचार में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजन में श्रेष्ठ तुली, हरिओम वर्मा, मेघा, सुरेश कुमार, उमेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment