Tuesday, October 6, 2026

IIT रोपड़ के ANNAM.AI ने AI के माध्यम से बच्चों में कृषि जागरूकता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए AVNI लॉन्च किया



नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। IIT रोपड़ के Centre of Excellence ANNAM.AI ने बच्चों के लिए एक नई डिजिटल लर्निंग पहल AVNI - प्रकृति के साथ बढ़ें (Grow with Nature) लॉन्च की है। यह पहल AI और अनुभवात्मक शिक्षा को जोड़कर कम उम्र से ही बच्चों में कृषि और प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। ANNAM.AI के Co-project Director डॉ. मुकेश सैनी द्वारा डिजाइन और विकसित यह वेब और मोबाइल ऐप है, जो बच्चों को उनके आसपास के वातावरण में AI-संचालित खोज के माध्यम से फसलों, फलों, सब्जियों, मसालों, अनाज और मिलेट्स के बारे में सीखने में मदद करता है।


लॉन्च पर डॉ. सैनी ने कहा कि AVNI को एक मुफ्त, विज्ञापन-मुक्त और प्राइवेसी-केंद्रित लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है ताकि अनुभव सरल, सुरक्षित और सीखने पर केंद्रित रहे। ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और छोटे बच्चों के लिए ऑडियो सुविधा भी देता है। इसमें दैनिक चुनौतियां, Nature Points, डिजिटल Nature Book, Nature Gallery और Crop Compare जैसी इंटरैक्टिव सुविधाएं शामिल हैं।ANNAM.AI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. पुष्पेंद्र पी. सिंह ने कहा, “भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण इस बात से शुरू होता है कि हम आज अपने बच्चों को कैसे शिक्षित करते हैं। AVNI का विचार है कि कृषि की शिक्षा कक्षा में ही शुरू होना जरूरी नहीं है। स्कूल के बगीचे में उगती फसल या घर में रखा फल भी सीखने का अवसर बन सकता है।”



यह पहल ANNAM.AI के भारतीय कृषि के लिए AI-संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) विकसित करने के व्यापक विजन का हिस्सा है। ANNAM.AI, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थित IIT रोपड़ में AI in Agriculture के लिए Centre of Excellence है।

No comments:

Post a Comment