प्रमोद कुमार तेवतिया
नई दिल्ली। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के प्रतिष्ठित
ध्यान मंदिर को उत्कृष्ट कंक्रीट संरचना के लिए Indian Concrete Institute (ICI)
Award 2026 से सम्मानित किया गया है। 196 फीट के कॉलम-फ्री स्पैन और लगभग 1.06 लाख
वर्ग फीट में फैला यह ध्यान मंदिर आधुनिक इंजीनियरिंग और आध्यात्मिक वास्तुकला का
अनूठा उदाहरण है।
आर्ट ऑफ लिविंग के ABC Coordinator, West UP, पुलकित त्यागी ने बताया कि यह
सम्मान आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ध्यान
मंदिर केवल एक भव्य संरचना नहीं, बल्कि शांति, ध्यान और सामूहिक साधना का वैश्विक
केंद्र है। पुलकित त्यागी ने कहा कि मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साधकों के
लिए भी यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियों के माध्यम से
मेरठ में ध्यान, योग और साधना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।
ध्यान मंदिर को मिला यह सम्मान इन प्रयासों को नई प्रेरणा देता है।

No comments:
Post a Comment