Thursday, October 15, 2026

मतदाता सूची विशेष अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि और सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देश पर 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार) को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेविल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रत्येक मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या किसी कारण से हटा दिया गया है, वे फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति देनी होगी।

बैठक में नूपुर गोयल, विजय वर्धन तोमर, प्रभाकर त्रिपाठी, उदित नारायण सेंगर, संतोष कुमार सिंह, मृदुला दुबे, पंकज दीक्षित, राहुल द्विवेदी सहित अंकुश चौधरी, सुनील गुप्ता, संजीव महेश्वरी, अहतेसाम इलाही, राकेश कुशवाहा, मनोज बंसल, गुरेन्द्र प्रधान और अजय अधाना आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment