नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ और संयुक्त मेरठ बचाओ संघर्ष समिति ने आज एक संयुक्त बैठक कर मेरठ बचाने के लिए आगे की रणनीति और योजना तैयार की। बैठक संयुक्त मेरठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र गुज़र के आवास पर आयोजित हुई।
बैठक में मेरठ जिले के जिम्मेदार व्यापारी और साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से उल्देपुर और जाग्रति बिहार के व्यापारी शामिल हुए। सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और संयुक्त मेरठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र गुज़र दोनों ने मिलकर मेरठ बचाने के लिए आह्वान किया और आगे आंदोलन की नीति बनाई। बैठक में तरुण गुप्ता, तरुण गोयल, बाबू राम जाटव, आशु खरबंदा, पवन बंसल, परवीन गोयल, रविन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment