Thursday, October 8, 2026

एसएसडी इंटर कॉलेज में अनाम क्रांतिकारी शहीदों की स्मृति में ‘प्रेरणा सभा’


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एसएसडी इंटर कॉलेज में गीता फाउंडेशन और चंद्रासन फाउंडेशन द्वारा ‘प्रेरणा सभा - अनाम क्रांतिकारी शहीदों के नाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एस.एम. माथुर और मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस डॉ. प्रभात राय रहे। पूर्व आईजी अजय मोहन शर्मा, कैप्टन चंद्रपाल सिंह यादव, जे. गोपाल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


डॉ. प्रभात राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम केवल कुछ नामों का इतिहास नहीं, असंख्य ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों की अमर गाथा है। 1857 की चिंगारी मेरठ से उठी थी। भगत सिंह, आजाद, बिस्मिल, अशफाक सहित हजारों ऐसे शहीद हैं जिन्हें इतिहास में पर्याप्त स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शहीदों को केवल फूल चढ़ाना काफी नहीं, उनके विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। बच्चों को तकनीक के साथ-साथ अपने इतिहास और संस्कारों से भी जोड़ना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारियों के स्थलों को तीर्थ की तरह देखना चाहिए और उनकी गाथाएं स्कूलों तक पहुंचानी चाहिए। अंत में सभी ने शहीदों को नमन कर उनकी कहानियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment