Wednesday, October 14, 2026

नवरात्र के पांचवें दिन कंठी माता मंदिर पहुंची शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नवरात्र के पंचम दिवस पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री दुर्गा माता दौड़ प्रारंभ हुई, जिसका समापन बच्चा पार्क स्थित कंठी माता पहुंच कर दुर्गा आरती के पश्चात हुआ। 

दुर्गा माता दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय , जय भवानी -जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय तथा हिन्दू धर्म की जय के नारे लगाए । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि ये दौड़ (यात्रा) पूरे नवरात्रि सुबह 7 बजे शिवसेना कार्यालय से सुचारू रहेगी और शहर के भिन्न-भिन्न मंदिरों पर संपन्न होगी, अब ये दौड़ गति पकड़ रही है, ये इसकी सफलता का प्रतीक है, इस दौड( यात्रा) के आयोजन का उद्देश्य शक्ति के रूप में मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर हिन्दुत्व की जनजागृति लाने का है।

आज की यात्रा में अवनीश आर्य, कमल प्रजापति , आकाश कन्नौजिया , प्रदीप कुमार, लोकेश राजपूत, विरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, शिक्षा देवी, किशन कटारिया, मदन सक्सेना, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, गौरी शंकर भोला, शिवम् , सत्यम , निखिल, जसवीर सिंह , कल्लू, विजय पाल आदि शिव सैनिकों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment