नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ईवीएम हटाकर बैलट पेपर से चुनाव कराने और वोटर लिस्ट से कटे नामों को जोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल को 8 अक्टूबर को शताब्दी नगर स्थित उनके आवास सी-170, सेक्टर-1 रिठानी पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
हाउस अरेस्ट के दौरान अतुल खोड़ावाल ने कहा कि उनकी पार्टी किसी अधिकारी के इस्तीफे की मांग नहीं कर रही। उन्होंने कहा - "ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो या किसी और का, केवल इस्तीफों से काम नहीं चलेगा, व्यवस्था परिवर्तन से काम चलेगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में संशोधन कर मतपत्र व मुहर व्यवस्था को अनिवार्य किया जाए और कटे हुए वोटरों के नाम बहाल किए जाएं।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी ने 2009 में ईवीएम को असंवैधानिक घोषित किया, नीदरलैंड और आयरलैंड ने भी ईवीएम बंद कर दिया, जबकि अमेरिका-इंग्लैंड में आज भी कागजी मतपत्रों का प्रयोग होता है।
खोड़ावाल ने कहा कि अनुच्छेद 19 के तहत शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन पुलिसिया नजरबंदी कर आवाज दबाई जा रही है। पार्टी ने मांग की कि सभी आगामी चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएं और वोटर लिस्ट से हटाए गए पात्र नागरिकों के नाम तत्काल बहाल किए जाएं

No comments:
Post a Comment