Friday, October 9, 2026

परतापुर में पुलिस मुठभेड़, लूट का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में लूट/स्नैचिंग के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार 08/09 अक्टूबर की रात काशी-दयाल मार्ग से गगोल रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान कपिल पुत्र मोहनलाल, निवासी प्रहलाद नगर, थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और लूटे गए 2 पीली धातु के कुंडल बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि कुंडल उसने 05 अक्टूबर को हापुड़ अड्डे पर एक महिला से छीने थे, जिसका मुकदमा थाना नौचंदी में दर्ज है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment