Saturday, October 10, 2026

शिवसेना ने निकाली दुर्गा माता दौड़


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नवरात्र के प्रथम दिवस पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में दुर्गा माता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का समापन छीपी टैंक स्थित शिव चौक मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा पर दुर्गा आरती के साथ हुआ।

दौड़ में शामिल शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय, जय भवानी-जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय और हिंदू धर्म की जय के नारे लगाए। इसमें दर्जनों शिव सैनिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि यह दौड़ पूरे नौ दिन शिवसेना कार्यालय से प्रारंभ होगी और शहर के विभिन्न मंदिरों पर संपन्न होगी। आयोजन का उद्देश्य शक्ति स्वरूप मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर हिंदुत्व की जनजागृति लाना है।

दौड़ में अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, बोस सिद्धार्थ, योगेश कौशिक, लोकेश राजपूत, रितु सिंह, प्रदीप कुमार, रजनीश सेठी, गौरी शंकर भोला, जसवीर सिंह सहित दर्जनों शिव सैनिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment