Monday, October 12, 2026

विजय भारद्वाज की 'इंडियन नारी शक्ति' आज होगी रिलीज, हर महीने बड़े प्रोजेक्ट रिलीज कर रहे हैं विजय भारद्वाज



नित्य संदेश ब्यूरो

कौशांबी। महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देती डॉक्यूमेंट्री म्यूजिक फिल्म 'इंडियन नारी शक्ति' आज 13 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल Vijay Bhardwaj Production House पर रिलीज किया जाएगा।


फिल्म की लॉन्चिंग आज कौशांबी स्थित एट एनसी होटल में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों और अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। यह प्रस्तुति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेकर तैयार की गई है।



पांच महिला कलाकारों ने निभाई हैं मुख्य भूमिकाएं

'इंडियन नारी शक्ति' में पांच प्रतिभाशाली महिला कलाकारों ने अलग-अलग पेशों का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं -

  • आरुषि तिवारी (मुंबई) - आईपीएस अधिकारी
  • प्रेरणा सिंह (लखनऊ) - डॉक्टर
  • निकिता गौतम (लोनी, गाजियाबाद) - महिला पुलिस अधिकारी
  • मोनिका खुराना - इंजीनियर
  • भावना सक्सेना - वकील

इन पांचों किरदारों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि महिलाएं अपनी प्रतिभा, साहस, शिक्षा और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता विजय भारद्वाज हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी (DOP) उमेश रवि और एडिटिंग अमित आनंद ने की है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।


2005 से सामाजिक विषयों पर सक्रिय है प्रोडक्शन हाउस

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस वर्ष 2005 से फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री, वेब सीरीज और टीवी सीरियल के माध्यम से सामाजिक विषयों को सामने ला रहा है। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ समाज को जागरूक करना और नए कलाकारों को मंच देना है। इससे पहले 'आजाद परिंदे', 'बाबा भोले के साथ' और 'हम ब्राह्मण हैं' जैसी प्रस्तुतियां रिलीज की जा चुकी हैं। वहीं प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म 'हम आउटसाइडर नहीं हैं' की शूटिंग और एडिटिंग पूरी हो चुकी है। पूर्वांचल और बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की रिलीज डेट जल्द घोषित की जाएगी।



पांच नए बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस अब पांच नए बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने जा रहा है। इनमें सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों को प्रमुखता दी जाएगी -

  1. जनेऊ - भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित
  2. हम स्वर्ण हैं - सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषय
  3. नया भारत का आरक्षण - आरक्षण और समान अवसर पर केंद्रित
  4. फेक लाइफ (डिजिटल इंडिया यूथ) - डिजिटल दौर और जेनरेशन-Z पर आधारित
  5. पापा के सपने - परिवार और पिता के संघर्ष को समर्पित

इन प्रोजेक्ट्स की शूटिंग दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में की जाएगी। निर्देशक-निर्माता विजय भारद्वाज को उनके कार्यों के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित नासिक, गोवा और हिमाचल प्रदेश फिल्म समारोहों में सम्मानित किया जा चुका है।


No comments:

Post a Comment