Thursday, October 8, 2026

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप

  


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर ने पुलिस प्रशासन पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर नजरबंद करने का आरोप लगाया है।


विनोद सोनकर ने बताया कि बुधवार शाम 7:00 बजे से उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। गुरुवार को सुबह 11:00 बजे तक भी उन्हें कहीं जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें रामलीला और दशहरा मेला की परमिशन के संबंध में अधिकारियों से मिलना था, लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा। उनकी बेटी की तबीयत खराब है और बुखार है, डॉक्टर के यहां जाना था, वहां तक भी नहीं जाने दिया गया।


विनोद सोनकर ने कहा - "हाउस अरेस्ट करके नजरबंद करना लोकतंत्र की हत्या है। यह देश संविधान से चलता है। मैंने इंस्पेक्टर गंगानगर से बात की तो उन्होंने कहा ऊपर से आदेश है, आपको डिटेन करके रखा जाएगा। पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है।" उन्होंने कहा कि पुलिस के दम पर यह सरकार नहीं चलेगी। हम कांग्रेस के सिपाही हैं, कानून के दायरे में रहकर धरना-प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है। हम न मुकदमों से डरने वाले हैं, न गिरफ्तारी से।

No comments:

Post a Comment