नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 17 मामलों में वांछित शातिर अभियुक्त अजीत उर्फ नीशू (37) निवासी ग्राम अहरौडा, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 अक्टूबर की रात प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मवाना खुर्द अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। मवाना की ओर से बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भैंसा टोल की ओर भागा। पीछा करने पर ग्राम निलोहा मार्ग पर उसकी बाइक गिर गई। दोबारा फायरिंग करने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल होकर पकड़ा गया।
उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP15DH9274) बरामद हुई। घायल को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया है। थाना मवाना में मु0अ0सं0 355/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment