Thursday, October 1, 2026

डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत सांसद ने भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

डॉ. लिसाड़ी इससे पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, डॉ. सोमेंद्र तोमर, राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, अवनीश त्यागी, विवेक रस्तोगी, हरवीर पाल, अमित अग्रवाल, हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, विनीत शारदा, राखी त्यागी, जयकरण गुप्ता, रामजीवन लाल आदि ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment