Monday, October 5, 2026

न्यू टी०ओ०डी० टाउनशिप: 'एकात्म' कांसेप्ट पर मुहर, मंत्री ने जताई सहमति


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के सभागार कक्ष में सोमवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा० सोमेन्द्र तोमर की अध्यक्षता में न्यू टी०ओ०डी० टाउनशिप योजना का प्रेजेंटेशन हुआ। कंसल्टेंट (IQTAND ELETUS) ने ले-आउट प्लान के दो विकल्प रखे।

पहला विकल्प 'एकात्म' कांसेप्ट पर आधारित है, जिसका मूल सिद्धांत केंद्र में ब्रह्मस्थान और जीवन में एकात्मकता है। दूसरा विकल्प 'अभ्युदय' कांसेप्ट पर आधारित है, जिसका मूल सिद्धांत "प्रगति की एक धुरी, उन्नति के अनेक अवसर" है।

मंत्री ने 'एकात्म' विकल्प पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह विकल्प भारत की आध्यात्मिक सोच को दर्शाता है और जीवन में एकाग्रता तथा योग का परिचायक है। इस प्लान में ब्लू-ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और पैदल यात्रीकरण (पेडेस्ट्रियानाइजेशन) का विशेष ध्यान रखा गया है।

बैठक में सांसद के प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, मुख्य नगर नियोजक सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment