Monday, October 12, 2026

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों का आज ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सम्मान किया जाएगा। उन्हे खेल उपकरण व अन्य सामान दिए जाएंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को होना था, लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच नहीं हो सका। फाइनल मुकाबला मंगलवार सुबह 8 बजे से आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और सरयू स्ट्राइकर्स के बची होगा। इसके बाद समापन समारोह ऋषभ एकेडमी में दोपहर तीन बजे होगा। इसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विरेंद्र कौशिक बच्चों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा शेखर, कनिष्क जैन, मनजीत सरीन, सुभाष राजपूत आदि की ओर से बच्चों को खेल उपकरण व अन्य सामान बांटे जाएंगे। क्रिकेट कोच ने बताया कि हर साल उन बच्चों को खेल उपकरण दिए जाते हैं जो सामान नहीं खरीद पाते।

No comments:

Post a Comment