Friday, October 2, 2026

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, पंडित आदेश फौजी ने किया शुभारंभ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

जानीखुर्द। ग्राम पंचायत इकड़ी में 3000 मीटर, 1600 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने फीता काटकर किया।


मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ में 9 मिनट 10 सेकंड का समय निकालकर विवेक प्रथम रहे। वहीं 1600 मीटर में 4 मिनट 40 सेकंड के साथ कपिल, 800 मीटर में राजू और 400 मीटर दौड़ में श्याम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन यश शर्मा और हर्ष शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन त्यागी, प्रदीप शर्मा, योगेश गोस्वामी, आदेश कसाना, अभय वंश, काशी, गुरमीत, कुणाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment