Tuesday, October 13, 2026

परीक्षितगढ़ में लंगूर के हमले में बुजुर्ग घायल, मेरठ रेफर



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी चोहलसिंह (60 वर्ष) पुत्र टीकाराम आज दोपहर पशुओं का चारा लेने साइकिल से जा रहे थे। उनकी पत्नी कृष्णा ने चारा काटकर गठरी बांध रखी थी। जैसे ही वह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पीछे पहुंचे, तभी वहां घूम रहे एक लंगूर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में चोहलसिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर सीएचसी एंबुलेंस बुलाई गई। परिजन घायल को लेकर सीएचसी परीक्षितगढ़ पहुंचे, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्यारेलाल अस्पताल, मेरठ रेफर कर दिया। इस घटना से आसपास के पशुपालकों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष घायल के घर हाल जानने पहुंचे।

No comments:

Post a Comment