Saturday, October 10, 2026

एनएसएस इकाई ने मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जागरूकता रैली निकाली



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-प्रथम द्वारा शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अंजू सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा भूषण ने बताया कि इस वर्ष WHO की थीम "वास्तविक अनुभवों को सुना गया: सच्ची आवाजें, वास्तविक बदलाव" है। शिविर में जागरूकता रैली, योग-ध्यान सत्र, चिंता पर्ची गतिविधि, स्लोगन प्रतियोगिता और मन की बात परामर्श कॉर्नर का आयोजन किया गया। स्वयंसेविकाओं ने "स्वास्थ्य है तो सब कुछ है" के नारों के साथ कॉलेज परिसर से माधवपुरम बस्ती तक रैली निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया।


द्वितीय सत्र में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. जूही बिरला ने चिंता एवं मानसिक दबाव पर व्याख्यान दिया। इस दौरान प्रो. स्वर्ण लता कदम, डॉ. राधा रानी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सोशल, डॉ. निरुपमा और लिपिक आयशा मौजूद रहीं। संचालन स्वयंसेविका गुनगुन सैनी ने किया।

No comments:

Post a Comment