Friday, October 9, 2026

पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम की भाभी के निधन पर शोक सभा, सैकड़ों लोग हुए शामिल


 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ - पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम की भाभी किरण गौतम (56) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि शोक सभा आयोजित हुई।


सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक अतुल प्रधान, विधायक अमित अग्रवाल, एससी-एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजुरी, हरेंद्र जाटव, पूर्व विधायक विनोद हरित, पूर्व मंत्री योगेंद्र जाटव, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी सहित विभिन्न दलों के नेता, प्रधानगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment