गुलाम मोहम्मद
नित्य संदेश, किठौर। कस्बा किठौर में ऐतिहासिक 98वें श्रीरामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन चेयरमैन सलमान मुनकाद , समाजसेवी व भाजपा नेता अजय कुमार त्यागी एवं पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से अब रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला मंचन पार्टी के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कमेटी की ओर से व रामलीला कमेटी के प्रधान गुंजन कौशिक ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमेटी के अनुसार राम बारात के आयोजन की भी तैयारी चल रही है। इसके बाद रात आठ बजे श्री आदर्श रामलीला का विधिवत शुभारंभ होगा। रामलीला में कलाकार विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन करेंगे।
कमेटी के प्रधान गुंजन कौशिक ने कस्बावासियों से रामलीला कार्यक्रम में समय से पहुंचने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी कस्बावासी सादर आमंत्रित हैं। वही रामलीला मंचन के उद्घाटन के समय हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारा देखने में आया जिसमें दोनों धर्म के लोगों ने भाग लिया। श्री रामलीला मंचन के उद्घाटन के समय विक्की गर्ग, चमन लाल, अरुण रस्तोगी, भास्कर शर्मा, संदीप शर्मा, सचिन, मूलचंद, मुन्नू,पवन रस्तोगी, संदीप गर्ग, वह काफी संख्या में सभी धर्म के लोग मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment