Friday, October 9, 2026

सांस्कृतिक धरोहर व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भ्रमण किया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग स्थित सांस्कृतिक धरोहर व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का पी एम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज देवबंद सहारनपुर के प्रधानाचार्य डा सुषमा वर्मा के नेतृत्व में ममता, मंजू शिल्पम ,नेहा खुशी,गोल्डी शिक्षिकाओं सहित 285 छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। 


छात्राओं ने संग्रहालय के भ्रमण के दौरान मेरठ के स्थानीय एतिहासिक स्थलों बिल्वेश्वर मंदिर, औघड़नाथ मंदिर, शाहपीर गेट, घंटाघर के सम्बन्ध में गहराई से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही हड़प्पा सभ्यता कालीन, मौर्य व गुप्त कालीन संग्रहित वस्तुओं को देखा और समझा। भारत के विभाजन विभिषिका से जुड़े स्मृति को समझा।1857 की महाक्रांति के उदगम स्थल और उससे जुड़े घटनाओं का क्रमबद्ध जानकारी ली। भारतीय संविधान के निर्माण में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करती गैलरी को देखा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन यात्रा को समर्पित गैलरी को भी समझा तथा चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही एक लघु डाक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी। इतिहास विभाग के छात्र छात्रा पोरस, वंशिका,यश, उज्जवल,समरजीत, शैलेंद्र,कुश,शिवा राज राठी, भूमिका, आदित्य,आदि ने प्रेसेंटेशन दिया। 


विभागाध्यक्ष प्रो कृष्णकांत शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और अपने अपने गांव बस्ती मौहल्ले व परिवार के इतिहास को बुजुर्गों से सीखकर उसे लिखित रूप में सुरक्षित रखने पर जोर दिया ।डा कुलदीप कुमार त्यागी ने सभी का स्वागत और संचालन किया।इस कार्य में डा योगेश कुमार,डा मनीषा डा शालिनी, प्रज्ञा लोकेश धर्मेंद्र अभिषेक हिमांशु आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment