नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में रामलीला कमेटी द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में सोमवार को रामलीला का मंचन हुआ। उद्घाटन अमित बंसल, ब्रह्मानंद, अशोक कुमार और पीयूष प्रकाश ने किया।
मंचन में राम-जानकी विवाह, जानकी विदाई, राजतिलक की तैयारी, अवध में खुशियां, मंथरा-कैकयी संवाद और वरदान प्रसंग का जीवंत प्रदर्शन हुआ। विवाह की झांकी में पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रों से माहौल दिव्य हो गया, वहीं विदाई के दृश्य में राजा जनक का भावुक संवाद देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कैकयी के वरदान मांगने पर पंडाल में सन्नाटा छा गया।
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से वनवास पदयात्रा निकलेगी, जो कोतवाली, गुदड़ी बाजार, सर्राफा, लाल का बाजार, शीश महल होते हुए सूरजकुंड पहुंचेगी। शाम 8 बजे से जिमखाना मैदान में केवट लीला, श्रवण कुमार, दशरथ मरण और चित्रकूट लीला का मंचन होगा।
कार्यक्रम में महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, डॉ. आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति, राकेश शर्मा, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment