Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

मेडिकल कॉलेज में मनाया गया स्वैच्छिक रक्तदान दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालेज के रक्तकेन्द्र द्वारा जनपद में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रथम रक्तदान शिविर रक्तकेन्द्र एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालेज पर अमर उजाला के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ डा0 आर0सी0 गुप्ता, प्राचार्य, एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालेज, मेरठ द्वारा फीता काटकर किया गया। 


दूसरा रक्तदान शिविर कोटपाल नर्सिंग होम, पल्लवपुरम, फेस-1, मेरठ में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ श्री अजय भराला, उपाध्यक्ष (पं0उ0प्र0), भाजपा द्वारा किया गया। शिविर में श्री अजय भराला, डा0 अदीप कोटपाल, संचालक कोटपाल नर्सिंग होम द्वारा रक्तदाताओं को जूस एवं फल वितरित किये गये। तीसरा रक्तदान शिविर भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय मुख्य महाप्रबन्धक उ0प्र0(प0) परिमंडल, शास्त्री नगर दूरभाष केन्द्र, मेरठ परिसर में सफलतापूर्वक किया गया।


प्रभारी अधिकारी, रक्तकेन्द्र, एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कालेज, मेरठ डा0 प्रिया गुप्ता द्वारा बताया गया कि तीनों रक्तदान शिविरों में कुल 61 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। प्रधानाचार्य, डा0 आर0सी0 गुप्ता द्वारा सभी स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेडिकल आॅफिसर डा0 सिद्धार्थ गर्ग एवं समस्त रक्तकेन्द्र स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here