Thursday, October 15, 2026

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कु डोली चौधरी बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं नारी सशक्तीकरण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार को परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज, में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य लवकेश कुमार रुहेला ने ग्राम बहलोलपुर निवासी रविंद्र सिंह की पुत्री डोली चौधरी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य पद पर सुशोभित किया। इस अवसर पर कुमारी डोली चौधरी ने प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को समझा तथा नेतृत्व का अनुभव प्राप्त किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाकर समाज में समान अवसर एवं सम्मान सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने कुमारी डोली चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में शिक्षा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी।

No comments:

Post a Comment