Monday, October 12, 2026

मिशन शक्ति अभियान: रोहटा में एसपी ग्रामीण का पैदल मार्च


नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा (मेरठ)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार ने थाना प्रभारी रोहटा व पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

मार्च के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा व सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

मार्च के बाद एसपी ग्रामीण ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कराई और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment