Thursday, October 8, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी ब्लॉकों में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा जनपद के सभी 12 विकासखंडों में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधा और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से जोड़ना था। 


शिविरों में कुल 1418 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 273 का नवीन पंजीयन और 220 का नवीनीकरण किया गया।ब्लॉकवार - रजपुरा में 187 का स्वास्थ्य परीक्षण, रोहटा 121, जानी 125, परीक्षितगढ़ 119, मवाना 85, हस्तिनापुर 102, माछरा 116, मेरठ 117, खरखौदा 113, सरधना 105, सरूरपुर 120 और दौराला में 108 श्रमिकों का परीक्षण हुआ। श्रमिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। रजपुरा में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीडीओ बृजेश सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment