नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-प्रथम द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर, NSS पार्क एवं कक्षाओं के आस-पास साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया तथा "स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत" का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिसर में नीम, पीपल, तुलसी सहित अन्य औषधीय पौधों का रोपण किया गया। स्वयंसेविकाओं ने रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. स्वर्णलता कदम, डॉ. राधा रानी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सोशल एवं डॉ. निरुपमा सिंह का विशेष सहयोग रहा। स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

No comments:
Post a Comment