Sunday, October 4, 2026

रिजर्व पुलिस लाइन्स में वामा वेलनेस कैंप का आयोजन, पुलिस परिवार को मिला स्वास्थ्य लाभ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रविवार को वामा सारथी के तत्वावधान में वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन स्थानीय अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती निवि मूर्ति, धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के कुशल निर्देशन में किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, जागरूकता एवं कल्याण को बढ़ावा देना रहा।


कैंप में होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। Pathkind Labs के सहयोग से रियायती दरों पर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा स्थानीय चिकित्सकों के सहयोग से दंत परीक्षण, उपचार एवं दांतों के एक्स-रे की सुविधा भी दी गई। कैंप में हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर भी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। पुलिस परिवार के सदस्यों ने कैंप में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया और वामा सारथी की इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment