Friday, October 9, 2026

पश्चिमांचल डिस्कॉम ने जीती कुश्ती चैंपियनशिप

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। यूपी पावर सेक्टर अंतर परियोजना / डिस्कॉम की 52वीं कुश्ती और क्रिकेट प्रतियोगिता 5 से 8 अक्टूबर तक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ में आयोजित हुई।


प्रतियोगिता में पश्चिमांचल डिस्कॉम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम ने ट्रॉफी प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) को भेंट की। प्रबंध निदेशक ने टीम को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निदेशक कार्मिक आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, स्पोर्ट्स ऑफिसर व अर्जुन अवार्डी अलका तोमर सहित अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment